Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सलियों ने अपहृत तीन ग्रामीणों में से एक की हत्या की, दो के साथ बुरी तरह मारपीट कर किया रिहा

नक्सलियों ने अपहृत तीन ग्रामीणों में से एक की हत्या की, दो के साथ बुरी तरह मारपीट कर किया रिहा

Sukuma news : जिले से नक्सलियों ने दो दिनों पहले जिन तीन ग्रामीणों का अपहरण किया था उनमें से एक अपहृत की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गुरुवार को उसका शव परिजनों के सुपुर्द किया दिया। जबकि, मारपीट में घायल अवस्था में दो अन्य अपहृतों को नक्सलियों ने बुधवार रात रिहा किया था। दो दिनों पहले नक्सलियों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकलेर से तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। बुधवार को जंगल में कथित जन अदालत लगाकर अपहृत तीन ग्रामीणों में से एक माड़वी राजाराव (20 वर्ष) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने गुरुवार को उसका शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने बुधवार रात रिहा कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े:कड़ी सुरक्षा के बीच 4,885 यात्रियों का 14वां जत्था जम्मू से अमरनाथ रवाना

उल्लेखनीय है कि लगातार मुठभेड़ों में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने से बौखलाये नक्सली दो दिनों पहले तीन ग्रामीणों को ग्राम साकलेर से अपहरण कर लिया और जन अदालत लगा कर अपहृत ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर सभी के साथ मारपीट की।

Share this:

Latest Updates