Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2022 : रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से दी मात,कार्तिक…

IPL 2022 : रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से दी मात,कार्तिक…

Indian Premier League (IPL) 2022 के छठे मैच में 31 मार्च की रात को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एक रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीन विकेट से मात दे दी। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और टीम 18.5 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई। बैंगलोर ने इस लक्ष्य को 4 गेंद रहते 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए शरफ़ेन रदरफ़र्ड ने 28, शाहबाज अहमद ने 27 और डेविड विली ने 18 रन बनाए।
आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर बैंगलोर को जीत दिलाई।

इस प्रकार जी हो गई सुनिश्चित

इससे पहले 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने एक वक्त 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड विली और शेरफेन रदरफोर्ड ने 45 रन और रदरफोर्ड-शाहबाज अहमद ने 39 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर बैंगलोर को जीत की दहलीज तक ले गए। रदरफोर्ड 28 रन, विली 18 रन और शाहबाज 27 रन बनाकर आउट हुए। यह फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर की पहली जीत भी है। पिछले मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता ने आंद्र रसेल के 25 रन और उमेश यादव के 18 रन की बदौलत 128 रन बनाए। रसेल के अलावा केकेआर का कोई बल्लेबाज 20 प्लस का स्कोर नहीं बना पाया। बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को तीन और हर्षल पटेल को दो विकेट मिला।

Share this:

Latest Updates