Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना महाराष्ट्र का सम्मान : प्रधानमंत्री

मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना महाराष्ट्र का सम्मान : प्रधानमंत्री

• मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो रूट रविवार से आम जनता के लिए खुलेगा

Mumbai news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ठाणे जिले में मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि यह मेट्रो रूट रविवार से आम जनता के लिए खुलेगा। इससे यात्रा का काफी समय बचेगा और लोगों को ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के आधुनिक विकास का रिकॉर्ड कार्य ठाणे में शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र का विकास भी सुपर स्पीड है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज मैं एक बड़ी खुशखबरी लेकर महाराष्ट्र आया हूं। केन्द्र सरकार ने हमारी मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। यह सिर्फ मराठी और महाराष्ट्र का सम्मान ही नहीं, बल्कि यह उन पीढ़ियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश को आध्यात्मिकता, ज्ञान और साहित्य का उपहार दिया है। मुझे नवरात्रि के दौरान एक के बाद एक कई विकास कार्यों का शुभारम्भ करने का सौभाग्य मिलता है। वाशिम में मैंने देश के 9.5 करोड़ किसानों के लिए सम्मान निधि जारी की।’

हमारी सरकार का प्रत्येक कार्य विकसित भारत के लिए समर्पित है’


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भाजपा नीत एनडीए सरकार ने मुम्बई में 30 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये हैं। नवी मुम्बई एयरपोर्ट, नैना प्रोजेक्ट, ईस्टर्न फ्रीवे, ठाणे नगर निगम के नये मुख्यालय का आज उद्घाटन हो रहा है। ये विकास मुंबई और ठाणे को एक आधुनिक पहचान देंगे। आज से मेट्रो शुरू हो रही है। मुम्बई के लोग महीनों से इसका इंतजार कर रहे थे। मैं जापान सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। इस काम में उन्होंने काफी मदद की है। यह मेट्रो भारत-जापान मित्रता का प्रतीक है। बाला साहेब ठाकरे का ठाणे से एक अलग रिश्ता था। विकसित भारत ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। हमारी सरकार का प्रत्येक कार्य विकसित भारत के लिए समर्पित है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हम विकास करना चाहते हैं और कांग्रेस के गड्ढे भरना चाहते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी ठाणे को कहां ले जा रहे थे। ठाणे में जनसंख्या बढ़ रही थी, यातायात बढ़ रहा था लेकिन कोई योजना नहीं थी। हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया। आज मुंबई में 300 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया जा रहा है। अटल सेतु से मुंबई और नवी मुम्बई के बीच की दूरी कम हो गई है। ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं। इन परियोजनाओं से मुम्बई को फायदा होगा।

किसी भी राज्य में कांग्रेस का चरित्र नहीं बदल रहा है


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज एक तरफ महाराष्ट्र में विकास को लक्ष्य मानने वाली भाजपा नीत एनडीए गंठबंधन की सरकार है। दूसरी ओर, महाविकास आघाड़ी है, उन्हें जब भी मौका मिलता है, ये काम बंद कर देते हैं। मुंबई मेट्रो इसका गवाह है। मेट्रो लाइन 03 की शुरुआत फड़णवीस के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन बाद में महाविकास अघाड़ी सरकार ने अहंकार के कारण मेट्रो का काम स्थगित कर दिया। ढाई साल तक काम बंद रहने से 14 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया। ये वे लोग हैं, जो महाविकास के विरोधी हैं। अटल सेतु का भी विरोध किया। बुलेट ट्रेन रोकने की कोशिश की। बुलेट ट्रेन का संचालन बंद हो गया। जल परियोजना बंद कर दी गयी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आपको उन्हें रोकना होगा। कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। किसी भी राज्य में कांग्रेस का चरित्र नहीं बदल रहा है। पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री का नाम जमीन घोटाले में सामने आया है।

Share this:

Latest Updates