Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देशवासियों में स्वदेशी के प्रति तेजी से बढ़ रहा रुझान : प्रधानमंत्री

देशवासियों में स्वदेशी के प्रति तेजी से बढ़ रहा रुझान : प्रधानमंत्री

New Delhi news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को खादी की बिक्री के नये रिकॉर्ड की प्रशंसा की और इसे प्रोत्साहनकारी उपलब्धि की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि देशवासियों में स्वदेशी के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
खादी इंडिया द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बहुत उत्साहवर्द्धक उपलब्धि! खादी की ब्रिकी का यह नया रिकॉर्ड बताता है कि देशवासियों के बीच स्वदेशी को लेकर रुझान किस तेजी से बढ़ रहा है। मुझे खुशी है कि यह भावना खादी से जुड़े हमारे कारीगर भाई-बहनों के जीवन को भी आसान बनाने में बहुत मददगार बनी है।’

Share this:

Latest Updates