Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जम्मू-कश्मीर : भारत-पाक संघर्ष के दौरान अस्पताल से गैर हाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर : भारत-पाक संघर्ष के दौरान अस्पताल से गैर हाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

Rajouri News : राजौरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और अस्पताल ने अपने कई कर्मचारियों का वेतन नहीं जारी करने का आदेश दिया है। आरोप है कि वे कर्मचारी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये थे।आदेश के मुताबिक दंडित कर्मचारियों में फैकल्टी, कंसल्टेंट, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी स्टाफ, मिनिस्टीरियल स्टाफ, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, इंटर्न और कई अन्य जिम्मेदार पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। यह सभी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से गैर हाजिर तो रहे ही, वहीं सात मई को शहर छोड़ कर चले गये थे। जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) एएस भाटिया के अनुसार इसके अलावा उक्त अवधि को अनधिकृत अनुपस्थिति माना जायेगा और लागू नियमों व विनियमों के अनुसार उनके सेवा रिकॉर्ड सेवा पुस्तकों में उचित प्रविष्टियां की जायेंगी।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में फैले पूरे पीर पंजाल क्षेत्र के लिए एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में कार्य करता है। दोनों ही जिले पाकिस्तान द्वारा तोपखाने और मोर्टार गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित थे। जम्मू और कश्मीर में संघर्ष में कुल 28 मौतों में से कम से कम 20 मौतें इन दो जिलों से हुई हैं, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा भी शामिल थे, जिनकी 10 मई को राजौरी शहर में उनके आवासीय परिसर में गोला गिरने से मृत्यु हो गयी थी।

Share this:

Latest Updates