Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश की रक्षा में बिहार का एक और लाल शहीद,आज सीवान आयेगा शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर

देश की रक्षा में बिहार का एक और लाल शहीद,आज सीवान आयेगा शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर

Siwan News : पाकिस्तान के कायराना हमले में बिहार में सीवान जिले के वसिलपुर गांव के रहनेवाले बीएसएफ जवान रामबाबू कुमार शहीद हो गये हैं। सोमवार की देर शाम परिजन को उनके शहादत की जानकारी मिली। इसके बाद से परिवार और गांव में शोक है। रामबाबू कश्मीर में तैनात थे और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 को संचालित कर रहे थे।बुधवार को गांव पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीरशहीद रामबाबू कुमार का पार्थिव शरीर कश्मीर से विमान से दिल्ली लाया जायेगा। इसके बाद बुधवार की सुबह दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पहले पटना फिर सीवान लाया जायेगा। पटना से राजकीय सम्मान के साथ शहीद के गांव वासिलपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मंगलवार सुबह से ही रामबाबू कुमार के घर प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और इलाके के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई रामबाबू कुमार के जज्बे को सलाम कर रहा था।शहीद रामबाबू के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दामाद भारत के डिफेंस सिस्टम एस 400 चलाते थे। पिछले महीने 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी, जबकि उनकी बेटी अंजलि धनबाद में थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिन में करीब डेढ़ बजे फोन पर आर्मी हेडक्वार्टर से कॉल आया कि गोली लगी हैं। उसके बाद सूचना मिली कि वह शहीद हो गये हैं। हालांकि, रामबाबू की पत्नी अंजली सिंह को अभी भी उनकी शहादत की जानकारी नहीं दी गयी है। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती हैं। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए परिजन उनसे सारी बातें नहीं बता रहे हैं।ससुर ने बताया कि दामाद रामबाबू की सुबह अंजली से बात हुई थी। उस समय वह बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अंजली से अपना ख्याल रखने को कहा था। ससुर ने बताया कि रामबाबू की पोस्टिंग जोधपुर हो चुकी थी। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी को देखते हुए उन्हें कश्मीर में ही रोक लिया गया था। इस बीच सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान रामबाबू को गोली लग गयी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह शहीद हो गये।

शहीद जवान रामबाबू कुमार सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के वसिलपुर गांव के निवासी हैं। उनके पिता रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया रह चुके हैं। दो साल पहले उनका निधन हो गया। वहीं, उनके बड़े भाई अखिलेश सिंह झारखंड के हजारीबाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। अखिलेश सिंह ने बताया कि रामबाबू वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वह बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। 14 दिसम्बर 2024 को उनकी शादी धनबाद के सुभाष चंद्र की बेटी अंजली से हुई थी। अंजली एयरपोर्ट पर काम करती हैं।

Share this:

Latest Updates