Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय जवानों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर, 24 घंटे में…

भारतीय जवानों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर, 24 घंटे में…

Jammu kashmir (जम्मू और कश्मीर) के अवंतीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 31 मई को दी है। सोमवार शाम राजपुरा इलाके में दहशतगर्दों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। खास बात है कि सोमवार को ही पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

2 AK-47 बरामद 

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इनके पास दो AK-47 समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकियों की पहचान त्राल के शाहिद राथेर और शोपियां के उमर यूसुफ के तौर पर हुई है। कश्मीर IGP विजय कुमार ने बताया कि आतंकी गतिविधियों के अलावा शादिह अरिपाल की महिला शकीला और लुरगाम त्राल के सरकारी कर्मचारी जावेद अहमद की हत्या में भी शामिल था।

Share this:

Latest Updates