Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP के यह सीनियर महोदय RSS के झंडे को बनाएंगे राष्ट्रीय ध्वज, समझिए यही संघ की चाहत, यही है एजेंडा…

BJP के यह सीनियर महोदय RSS के झंडे को बनाएंगे राष्ट्रीय ध्वज, समझिए यही संघ की चाहत, यही है एजेंडा…

अब मुझसे कोई पूछे कि देश एनडीए की सरकार चला रही है या RSS, तो मैं कहूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से वास्तव में RSS ज्ञानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही अभी देश चला रहा है। संवैधानिक ता अपनी जगह है। इसकी असलियत की आवाज और उसकी गूंज आप रह-रह कर किसी न किसी नेता के जुबान से सुन सकते हैं। अब आते हैं व्यावहारिक पहलू पर। अब सुनिए हुआ क्या। कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक केएस ईश्वरप्पा रह रह कर देते तो हैं विवादित बयान मगर उसके बड़े संकेत कहीं और से निकलते हैं। ईश्वरप्पा ने 30 मई को कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवा बलिदान का प्रतीक है। हजारों साल से लोगों के मन में भगवा के प्रति सम्मान है, इसीलिए केसरिया झंडे के सामने RSS प्रार्थना करता है।

लाल किले पर फहराया जाएगा भगवा झंडा: ईश्वरप्पा

भारतीय जनता पार्टी के विधायक केएस ईश्वरप्पा पहले भी कई बार भगवा झंडे को लेकर बयान दे चुके हैं। कुछ समय पहले ही ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा झंडा ले सकता है। आने वाले समय में लाल किले में भगवा झंडा फहराया जाएगा। हालांकि इसमें अभी काफी वक्त लग सकता है।

Share this:

Latest Updates