Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक आर्मी कैंप में घुसने लगे आतंकी, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर, हमारे 3 जवान शहीद

… और अचानक आर्मी कैंप में घुसने लगे आतंकी, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर, हमारे 3 जवान शहीद

Jammu kashmir News : स्वतंत्रता दिवस के पहले आतंकवादियों की बड़ी साजिश को हमारे जांबाज जवानों ने नाकाम कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी कैंप में अचानक आतंकी घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उनमें से 2 को ढेर कर दिया। से पहले जम्मू-कश्मीर के परगल में बड़ी आतंकी साजिश सामने आई है। आतंकियों से लड़ते हुए हमारे 3 जवान शहीद हो गए।

पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी

बताया जा रहा है कि राजौरी के परगल आर्मी कैंप में कुछ आतंकियों ने घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में दो आर्मी के जवान घायल भी हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, धरहल पुलिस स्टेशन से 6 किलोमीटर स्थित दूसरी से अन्य पार्टियों को भी कैंप की तरफ रवाना किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने उरी जैसे हमले की साजिश रची थी।

भेजे गए हैं अतिरिक्त दल

जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया, ‘राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।’ दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं।

6 साल पहले हुआ था उरी अटैक

साल 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर अटैक किया था। हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। 19-30 जवान उस हमले में घायल हुए थे। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में चारों आतंकी मार गिराए गए थे।

Share this:

Latest Updates