Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के काले कपड़े पर PM मोदी ने कही ‘काला जादू’ की बात, तो राहुल गांधी ने ऐसे दिया जवाब, जनता के मुद्दों पर…

कांग्रेस के काले कपड़े पर PM मोदी ने कही ‘काला जादू’ की बात, तो राहुल गांधी ने ऐसे दिया जवाब, जनता के मुद्दों पर…

Politics : 5 अगस्त 2022 को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काला कपड़ा पहन कर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को कांग्रेस के काले कपड़े से काला जादू को जोड़ा और तंज कसा, अंधविश्वास से जनता का विश्वास नहीं प्राप्त होगा। 11 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसका जवाब जनता के मुद्दों से जोड़ कर दिया।

अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए..

 राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोजगारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।”

जयराम रमेश ने किया पलटवार

राहुल गांधी से पहले पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया। उन्होंने पीएम मोदी की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘काला धन’ लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं।

Share this:

Latest Updates