Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंडी के कमांद में जीप हादसा, पंजाब के पांच युवकों की मौत

मंडी के कमांद में जीप हादसा, पंजाब के पांच युवकों की मौत

Mandi News: जिला मुख्यालय मंडी से 14 किलोमीटर दूर मंडी कटौला मार्ग पर रविवार सुबह एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार पंजाब के पांच युवकों की मौत हो गयी, जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के एक टेंट हाउस से सम्बन्धित पांच युवक महिंद्रा जीप (पीबी 02 ईजी 4543) से आगामी दिनों में आईआईटी कमांद में प्रस्तावित एक कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में टेंट का सामान लेकर आ रहे थे। रविवार सुबह मंडी-बजौरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर उपमंडल के अंतर्गत कमांद पुल के पास चालक ने संतुलन खो दिया। जीप पुल की रेलिंग से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दौरान डाले में सामान के ऊपर बैठे चार युवक लुढ़कते हुए नीचे उहल नदी किनारे जा गिरे। हादसा इतना गम्भीर था कि पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में सुखविंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह, निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम, निवासी जी.टी. रोड, प्रतापनगर, अमृतसर, सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव व डाकघर फिरोजपुर, जिला अमृतसर घायल चालक दलजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव मलिया, जिला तरनतारन है। उसका जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है।
पधर थाना के प्रभारी सौरभ ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। मृतकों के परिजन मंडी पहुंच गये हैं। सभी शवों को जोनल अस्पताल मंडी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates