Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झरिया के युवक की धनबाद के बाबूडीह में मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

झरिया के युवक की धनबाद के बाबूडीह में मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

Dhanbad news, jharkhand news, dhanbad samachar dhanbad crime news : धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बाबूडीह में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव खून से लथपथ मिला है। इस मामले को लोग हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक युवक की पत्नी एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके गई हुई है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब घर की बालकनी से लोगों ने खून टपकता देखा। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम राजेश कुमार स्वर्णकार है। वह रमेश पांडेय के मकान में किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से झरिया के कोयरीबांध का निवासी था। निवर्तमान पार्षद अशोक पाल ने घटना के बारे में बताया है कि राजेश स्वर्णकार किराए एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। सुबह होने के बाद लोगों ने उसके कमरे की बालकनी से खून टपकते हुए देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी हुई।

युवक की पत्नी गई है मायके

युवक का शव खून से लथपथ मिलने के बाद उस मकान के मालिक रमेश पांडे ने बताया कि गत एक अप्रैल को उसने राजेश स्वर्णकार को किराए पर एक कमरा दिया था। वह अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ यहां रह रहा था। 25 मई को राजेश स्वर्णकार के ससुराल में शादी थी। उसकी पत्नी शादी में गई हुई थी। मकान मालिक ने बताया कि राजेश स्वर्णकार कारपेंटर की दुकान में सेल्समैन का काम करता था।

दो दिन पहले मकान मालिक से हुई थी मुलाकात

उन्होंने आगे कहा कि 2 दिन पहले ही उनकी मुलाकात अपने भाड़ेदार राजेश से हुई थी। उसके बाद फिर बातचीत नहीं हुई। आज उसके कमरे की बालकनी से खून टपकते हुए नीचे देखा तो निवर्तमान पार्षद और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखने पर मालूम हुआ कि उसका शव कमरे में पड़ा है। शव काफी फूल चुका था। शव से खून निकल रहा था।

Share this:

Latest Updates