Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : साहिबगंज के गीलामारी पहाड़ की एक झोपड़ी से मिला 200 किलो विस्फोटक, 71 पैकेट में…

JHARKHAND : साहिबगंज के गीलामारी पहाड़ की एक झोपड़ी से मिला 200 किलो विस्फोटक, 71 पैकेट में…

Jharkhand (झारखंड) के साहिबगंज में बड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने गीलामारी पहाड़ पर स्थित एक झोपड़ी से लगभग 200 किलो अवैध विस्फोटक जब्त किया है। थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि 23 March को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान यह विस्फोटक मिला। झोपड़ी में यह विस्फोटक छिपाकर रखा गया था।

असली मालिक का पता लगा रही पुलिस

बताया गया है कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर विस्फोटक के असली मालिक का पता लगाने की कोशिश कर सकती है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए विस्फोटक से पूरे इलाके को बर्बाद किया जा सकता था। पुलिस को शक है अवैध पत्थर खनन में इस्तेमाल के लिए यह विस्फोटक मंगाया गया था।

असुरक्षित तरीके से रखा गया था बारूद

अवैध तरीके से मंगाया गया बारूद असुरक्षित तरीके से रखा गया था। यह जिले में बड़े हादसे की वजह बन सकता था। थानाप्रभारी ने बताया कि जब्त विस्फोटक के ऊपर मेक फोर्स(एच) 83एम एम2•78केजी अंबा इंटरप्राइजेज दीधा नागपुर अंकित है। यह पूरा विस्फोटक 71 पैकेट में रखा गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates