Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ICC World Cup women Cricket: इंग्लैंड ने पाकिस्तानी महिलाओं को 9 विकेट से धो डाला

ICC World Cup women Cricket:  इंग्लैंड ने पाकिस्तानी महिलाओं को 9 विकेट से धो डाला

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में गुरुवार को पाकिस्तानी महिलाओं को 9 विकेट से धोकर सेमीफाइनल की ओर एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.3 ओवर में 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे आयी। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन रन जुटा लिए।

105 रनों पर सिमट गई पाकिस्तान टीम

मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। लेकिन इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के समक्ष पाकिस्तानी महिला बल्लेबाज टिक नहीं सकीं। पाकिस्तानी टीम का नियमित अंतराल पर विकेट गिरता रहा। पूरी टीम 41.3 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से केवल सिदरा अमीन ने 32 और सिदरा नवाज ने 23 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ओमाइमा सोहेल ने 11 रन बनाए। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

कैथरिन ब्रंट और सोफी को तीन-तीन विकेट

इंग्लैंड की ओर से कैथरिन ब्रंट और सोफी इक्लेस्टोन ने 3-3 व केथ क्रॉस और हीथर नाइट ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड ने डेनियल व्याट के नाबाद 76 और कप्तान हीथर नाइट के नाबाद 24 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र विकेट डियाना बेग ने 1 विकेट लिया।

Share this:

Latest Updates