Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने रांची के JSCA स्टेडियम का किया दौरा, सोलर पैनल से चलने वाला यह दुनिया का पहला…

JHARKHAND : भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने रांची के JSCA स्टेडियम का किया दौरा, सोलर पैनल से चलने वाला यह दुनिया का पहला…

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का दौरा 24 मार्च को भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने किया। इस दौरान उनके साथ जेएससीए के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने स्टेडियम के अंदर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें स्टेडियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह सोलर पैनल से चलने वाला पहला स्टेडियम है।

राजदूत ने ट्वीट कर दी दौरे की जानकारी

जेएससीए स्टेडियम का दौरा करने के बाद जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने ट्विट किया कि पहली बार रांची आना हुआ है और यहां जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करना इसलिए भी जरूरी था,क्योंकि यह पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होता है। सोलर पैनल वाला यह दुनिया का पहला स्टेडियम है। 1200 सोलर पैनल लगाये गये हैं. यह लगभग 12,000 टन CO2 उत्सर्जन को बचाएगा।

भगवान जगन्नाथ के भी किए दर्शन

स्टेडियम आने से पहले लिंडनर ने धुर्वा में स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि झारखंड की राजधानी रांची में दिन की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि भगवान जगन्नाथ को समर्पित सुंदर जगन्नाथ मंदिर (1691 राजा अनी नाथ ठाकुर द्वारा निर्मित) की यात्रा की जाए। छोटी पहाड़ी पर निर्मित, यह ओडिशा के पुरी में मूल जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति है

Share this:

Latest Updates