Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

Ranchi News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने शोक संदेश में कहा…’राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन अत्यन्त दुखद व पीड़ादायक है। वह जनजातीय अस्मिता और अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक और सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा…’झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यन्त दु:खद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।’

Share this:

Latest Updates