Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे झारखंड आन्दोलन के प्रणेता, देशभर में शोक

नहीं रहे झारखंड आन्दोलन के प्रणेता, देशभर में शोक

राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक
लम्बे समय से चल रहे थे बीमार
81 वर्ष की आयु में लीं अंतिम सांसें

Ranchi News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन नयी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुजी ने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांसें लीं। झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमन्त सोरन ने सोमवार को उनकी मृत्यु की जानकारी दी।
सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शिबू सोरेन को सोमवार की सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद रहे हैं। हेमन्त सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़ कर चले गये हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

Share this:

Latest Updates