Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand : सीए सुमन कुमार की जमानत पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Jharkhand : सीए सुमन कुमार की जमानत पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Ranchi latest Hindi news: झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में मंगलवार को मनरेगा घोटाले की राशि का मनी लांड्रिंग करने के मामले के आरोपित निलम्बित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता और ईडी का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की हस्तक्षेप याचिका (आइए) पर ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था। सुमन कुमार की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो चुकी है। इसके बाद सुमन कुमार ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इसमें मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की गुहार हाई कोर्ट से लगायी गयी है।

Share this:

Latest Updates