Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गढ़वा में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

गढ़वा में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Jharkhand latest Hindi news : रंका थाना क्षेत्र के विभिन्न नक्सल कांडों में फरार चल रहे जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गढ़वा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को गढ़वा जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों में विकास सिंह, रामप्यारी कोरवा और राजेश उर्फ राजेश्वर यादव शामिल हैं। सभी पर जेजेएमपी कमांडर भानु सिंह खरवार के साथ काम करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। राजेश उर्फ राजेश्वर यादव केन बम लगाने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि भानु सिंह खरवार को रंका पुलिस ने एके- 56 के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। उसके गैंग के बाकी सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में इन तीनों उग्रवादियों को पकड़ा गया।

Share this:

Latest Updates