Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड मुक्ति मोर्चा अब झारखंड मिटाओ मोर्चा बन गया है : शिवराज

झारखंड मुक्ति मोर्चा अब झारखंड मिटाओ मोर्चा बन गया है : शिवराज

Ranchi news : केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ झारखंड के रांची में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति और भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और इस झारखंड को नरेन्द्र मोदी ने संवारने का काम किया है। लेकिन, आज झारखंड कहां से कहां पहुंच गया है। कहते हुए दुख और तकलीफ होती है कि झारखंड आज तबाही और बर्बादी की तरफ है। जेएमएम का मतलब झारखंड मिटाओ मोर्चा हो गया है। जेएमएम का मतलब है जमीन माफिया, मर्डर माफिया और माइनिंग माफिया।

झारखंड में चारों तरफ लूट मची है

चौहान ने कहा कि झारखंड में चारों तरफ लूट मची हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है। माफिया को महागठबंधन सरकार का संरक्षण प्राप्त है। हमने पहले देखा और सुना था कि गली-मोहल्लों में दूध और घी बाल्टियों पर रख कर बेचा जाता था। लेकिन, झारखंड में पहली बार देखा कि बालू भी बाल्टी में बेचा जा रहा है। बालू और ईंट के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बननेवाले मकानों के लिए केन्द्र सरकार का पैसा तो गरीबों को मिल गया है, लेकिन बालू-ईंट के बढ़े हुए दामों से उन्हें घर बनाना मुश्किल हो गया है।

झारखंड अपहरण, बलात्कार और हत्या में अव्वल 

शिवराज सिंह चौहान ने हेमन्त सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामलों में अव्वल है। कांग्रेस और जेएमएम के गठबंधन ने झारखंड को क्या दिया है..?  झारखंड में पिछले चार साल में 7812 हत्याएं हुई हैं, 7115 बलात्कार हुए, अपहरण के 6937 मामले हुए। झारखंड में 8592 दंगे हुए, 2721 लूट हुई और 485 डकैती के मामले हुए हैं। चौहान ने कहा कि कहां हमारा सपना स्वर्णिम झारखंड बनाने का था और जेएमएम-कांग्रेस ने कहां झारखंड को तबाह और बर्बाद करने का काम किया।

बांग्लादेशी घुसपैठिये खुल कर खेल रहे हैं

झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार में झारखंड की जनता को क्या मिला..? सोरेन सरकार ने विधानसभा चुनाव में अपना निश्चय पत्र जारी कर सैंकड़ों वादे किये थे, लेकिन साढ़े चार सालों में सोरेन सरकार ने एक भी वादा नहीं निभाया है। जनता से केवल झूठ बोला है, युवाओं, किसानों और बहनों से धोखा किया है। राज्य सरकार ने 05 लाख नौकरियों का वादा किया था। लेकिन, आज तक एक भी नौकरी नहीं मिली, सिर्फ होर्डिंग्स में ही नौकरियां मिली हैं। बेरोजगारी भत्ता स्नातक को पांच हजार रुपये और स्नातकोत्तर को सात हजार रुपये देने का वादा किया था। लेकिन, बेरोजगारी भत्ता भी आज तक किसी को नहीं मिला। गरीब बहनों से 02 हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन किसी भी बहन को अब तक चूल्हा खर्च नहीं मिला। इस बेईमान सरकार ने माता-बहनों को केवल अपमान दिया है। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये खुल कर खेल रहे हैं। आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं और सोरेन सरकार अपने वोट बैंक की भूख में आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की बेईमान सरकार ने झारखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

झारखंड को भी स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी

चौहान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी और भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को नयी उंचाइयों पर पहुंचाया है। अब अपने तीसरे टर्म में मोदी दोगुनी गति से देश का विकास करेंगे। झारखंड को भी स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। भाजपा झारखंड को सुशासन देगी। चौहान ने कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्राण से प्यारे झारखंड को बचाना है, झारखंड की जनता के सम्मान को बचाना है, हमारी संस्कृति को बचाना है, हमारे जीवन मूल्यों को बचाना है और इसलिए अब झारखंड में केवल भाजपा की सरकार आयेगी।

Share this:

Latest Updates