Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रूरता की हद : 25 साल की मां और 2 वर्ष की उसकी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला, सास अरेस्ट, पति फरार

क्रूरता की हद : 25 साल की मां और 2 वर्ष की उसकी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला, सास अरेस्ट, पति फरार

Jharkhand News : झारखंड के चतरा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल की एक महिला और 2 साल की उसकी मासूम बेटी को जिंदा जलाकर ससुराल में मार डाला गया। यह आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला के पति और सास ने ही इस घटना को अंजाम दिया। मां बेटी दोनों की जली हुई लाशें बरामद हुई हैं। इसकी जानकारी पुलिस ने 11 जुलाई को दी। मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता के पिता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के कारण सुनीता और उसकी बेटी को ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया है। 

मां की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज

 घटना रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को जिले के सदर थाना क्षेत्र के कानी चेनी गांव में  हुई। सदर निरीक्षक मनोहर करमाली ने बताया कि सुनीता देवी की 55 वर्षीय सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि सुनीता की मां की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share this:

Latest Updates