Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह होनेवाले दामाद ने ससुर और साले को गला रेत कर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अरेस्ट 

… और इस तरह होनेवाले दामाद ने ससुर और साले को गला रेत कर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अरेस्ट 

Jharkhand News : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल शिवालिक में 10 जुलाई को हजारीबाग के रहने वाले बाप-बेटे (नागेश्वर महतो और अभिषेक महतो) को गला रेत कर मार डाला गया था। 24 घंटे के भीतर इस डबल मर्डर कांड की गुत्थी SSP सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में बनी टीम ने सुलझा ली है।

इस कांड का मुख्य आरोपी मृतकों का होनेवाला दामाद और जीजा निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को आरेस्ट कर लिया है। चंदन ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। 

इस तरह इस वजह से कर दी हत्या 

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार का नागेश्वर महतो की बेटी से शादी तय हुआ था। इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना था। इसका वीडियो नागेश्वर महतो के बेटे अभिषेक के हाथ लग गया। इसके बाद अभिषेक चंदन को ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही फंसा देने की धमकी भी देने लगा। इससे परेशान होकर एक साजिश के तहत चंदन ने इस घटना को अंजाम दिया।

पहले किया बेहोश, फिर गर्दन पर वार 

मीडिया रिपोर्ट से अब तक मिली जानकारी के अनुसार, चंदन ने पहले नशीला पदार्थ खाना में मिलाकर नागेश्वर महतो और उनके बेटे अभिषेक मेहता को खिलाया। खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। फिर चंदन ने धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए चंदन ने खुद ही पुलिस को फोन भी किया और पूरे मामले की जानकारी भी दी।

ऐसे समझें पूरा मामला

 नागेश्वर महतो शनिवार की शाम हजारीबाग से अपने बेटे के साथ रांची पहुंचे थे। दोनों होटल शिवालिक में रुके। रात में दोनों ठीक थे। रविवार को दोनों की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी तब हुई, जब शाम पांच बजे के आसपास खुद को नागेश्वर मेहता का होने वाला दामाद बताने वाला चंदन होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही चीखते-चिल्लाते बाहर भागा। नीचे पहुंचकर होटल कर्मियों को हत्या की बात बताई। होटल के कर्मियों ने जब कमरे में झांक कर देखा तो दोनों के शव होटल में  पड़े थे। कमरे में हर ओर खून ही खून पसरा हुआ था। होटल के संचालक ने तुरंत इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। अगले दिन आरोपी चंदन को 11 जुलाई को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

Share this:

Latest Updates