Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मांडर विधानसभा उपचुनाव : काउंटिंग के तीसरे राउंड में कांग्रेस की नेहा तिर्की 1148 वोटों से आगे 

मांडर विधानसभा उपचुनाव : काउंटिंग के तीसरे राउंड में कांग्रेस की नेहा तिर्की 1148 वोटों से आगे 

Jharkhand (झारखंड) में रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए मतगणना 26 जून की सुबह से शुरू हो चुकी है। मतगणना में 81 कर्मियों को लगाया गया है। 21 टेबल पर 21 राउंड की मतगणना होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस की नेहा तिर्की भाजपा की गंगोत्री कुजूर से 1148 वोटों से आगे चल रही हैं। नेहा को 12053 और गंगोत्री को 10905 वोट मिले हैं।

दूसरे राउंड में भाजपा की गंगोत्री कुजूर कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा तिर्की से आगे चल रही थीं। इस राउंड में गंगोत्री को 8041 और नेहा तिर्की को 7929 वोट मिले थे। गंगोत्री 112 वोटों से आगे थीं।  पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस को 3990 वोट और भाजपा को 3940 मिले  थे।

61.25% हुई थी वोटिंग

ऐसा अनुमान है कि परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि यहां एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कितना जादू चला है, क्योंकि यहां त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना है। 3,54,877 मतदाताओं में केवल 61.25 ने वोटिंग की थी। मतदान के दौरान 433 में से 239 बूथ से वेब कास्टिंग की गई थी। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म होने की वजह से उपचुनाव कराया गया।

Share this:

Latest Updates