Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand Weather Mood : तब आएगा, अब आएगा, आखिर कब आएगा मानसून, काले मेघा कब देंगे पानी, जानिए झारखंड के मौसम का अपडेट मिजाज

Jharkhand Weather Mood : तब आएगा, अब आएगा, आखिर कब आएगा मानसून, काले मेघा कब देंगे पानी, जानिए झारखंड के मौसम का अपडेट मिजाज

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Mood , Monsoon Coming Soon : राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में तड़प रहा है। बारिश का इंतजार करते-करते थकने की स्थिति आ गई है। बस यही लगता है कि तब आएगा, अब आएगा, आखिर कब आएगा मानसून और काले मेघा कब तक देंगे पानी। रविवार को शाम में रांची सहित झारखंड की कई जगहों पर थोड़ी बहुत बारिश होने से ठंडी ठंडी हवा चली। सोमवार को सुबह में भी मौसम ठीक ठाक लग रहा था, लेकिन थोड़े ही समय के बाद सूर्य का रौद्र रूप फिर सामने आ गया। मौसम विभाग की ओर से यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब 1 से 2 दिनों में मानसून की एंट्री झारखंड में संथाल परगना के रास्ते होगी।  इसके साथ ही 24 घंटों में कोल्हान और पलामू में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 

12 से 15 जून के बीच आ जाना था मानसून को, हो रही देरी

मौसम विभाग ने झारखंड में 20 से 21 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की बात कही है। केरल में 1 जून को मानूसन आने के बाद 12 से 15 दिनों में झारखंड पहुंच जाता है। इस बार मानसून ने देर से दस्तक दी। चार से पांच दिन लगता है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से इसकी वापसी शुरू हो जाती है। झारखंड में अगले एक दो दिनों में राज्य में अगर बारिश होती है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पलामू राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.5 डिग्री पर रहा। रांची का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

Share this:

Latest Updates