Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Killing : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, NIA की लिस्ट में…

Killing : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, NIA की लिस्ट में…

Foreign News, Canada, Khalistani Terrorist Hardip Singh Nijjar Shot Dead : बुरे कर्म का नतीजा बुरा। कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पंजाबी बहुल सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा का अध्यक्ष था। निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है। 

एनआईए ने कनाडा के अधिकारियों को कहा था कार्रवाई करने को

उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह कराने में अहम भूमिका निभाई थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ( NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हरदीप शामिल था।  इससे पहले निज्जर के खिलाफ कथित तौर पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया था। भारत ने कनाडा के अधिकारियों से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

31 जनवरी 2021 को मर्डर मामले में एनआईए ने दायर की थी चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल 31 जनवरी, 2021 को जालंधर में हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा की हत्या की साजिश के सिलसिले में निज्जर सहित चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। मामले में चार्जशीट किए गए तीन अन्य लोग कमलजीत शर्मा और राम सिंह हैं, जिन्होंने निज्जर और उसके सहयोगी अर्शदीप सिंह उर्फ प्रभा के निर्देश पर पुजारी पर हमला किया था

Share this:

Latest Updates