Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन को किया जाएगा मजबूत, विस्थापितों के हक के लिए तेज होगा संघर्ष, शिबू सोरेन ने…

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन को किया जाएगा मजबूत, विस्थापितों के हक के लिए तेज होगा संघर्ष, शिबू सोरेन ने…

Jharkhand (झारखंड) में खदान लीज मामले में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा के हमलावर तेवर के बीच झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन कड़े तेवर का परिचय दिया है। राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं, इसका विरोध किया जाएगा। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन को मजबूत कर मजदूर एवं विस्थापितों के अधिकार को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

खनिज संपदा से संपन्न झारखंड

झारखंड खनिज संपदा से भरा प्रदेश है। खनिजों के दोहन के क्रम में यहां के लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। विस्थापितों के न्याय एवं अधिकार के लिए संघर्ष की जरूरत है। यह बातें उन्होंने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सातवें केंद्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कही। महाधिवेशन रांची स्थित पुराना विधानसभा के विधायक सभागार में 28 अप्रैल को हुआ था।

डेढ़ सौ प्रतिनिधि कार्यक्रम में हुए शामिल

महाधिवेशन के संचालन के लिए अध्यक्ष मंडली में शिबू सोरेन, शशांक शेखर भोक्ता, फागु बेसरा और संचालन मंडली में विनोद कुमार पांडे, जय नारायण महतो, संजीव वेदिया ने किया। इस महाधिवेशन में कोल इंडिया इकाई सीसीएल, बीसीएल, ईसीएल सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं से करीब डेढ़ सौ प्रतिनिधि शामिल हुए। महाधिवेशन में प्रतिवेदन एवं सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर चर्चा के बाद संपुष्टि की गई। इस दौरान मजदूरों एवं विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कई प्रस्ताव लिए गए। मजदूरों के 11वां वेतन समझौता में विलंब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द वेतन समझौता लागू करने की मांग की गई।

Share this:

Latest Updates