Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KARNATAKA : बेंगलुरु में नेशनल लेवल के चार तैराकों ने नर्स को बनाया हवस का शिकार, सभी गिरफ्तार और…

KARNATAKA : बेंगलुरु में नेशनल लेवल के चार तैराकों ने नर्स को बनाया हवस का शिकार, सभी गिरफ्तार और…

Karnataka (कर्नाटक) के बेंगलुरु से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। दिल्ली के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के 4 तैराकों पर एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स से गैंगरेप का आरोप लगा है। उन्हें बेंगलुरु के संजय नगर थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। पीड़िता ने 29 मार्च को इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तत्काल बाद बेंगलुरु पुलिस एक्शन में आई और रेस्ट कर लिया।

चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप की वारदात 24 मार्च को हुई थी। 22 वर्षीय युवती ने कहा कि आरोपियों में से एक रजत से उसकी एक डेटिंग ऐप पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और अकसर बात होती रहती थी। रजत ने उसे एक होटल में डिनर के लिए बुलाया था। इसके बाद वह उसे अपने रूम पर ले गया, जहां उसके तीन साथी भी रहते थे। पीड़िता ने कहा कि वह जब रजत के साथ कमरे पर पहुंची तो चारों तैराकों ने उसके साथ रेप किया। चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के करीब है और उनकी पहचान रजत, शिव राणा, देव सरोहा और योगेश कुमार के तौर पर हुई है। चारों तैराक दिल्ली के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चारों तैराक बेंगलुरु में ट्रेनिंग ले रहे थे। केस दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share this:

Latest Updates