Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL :प्रधानमंत्री मोदी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया रूस यूक्रेन युद्ध भड़काने का आरोप

WEST BENGAL :प्रधानमंत्री मोदी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया रूस यूक्रेन युद्ध भड़काने का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर केंद्र सरकार पर तीखे हमले करती रहती हैं। अब उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मढ़ दिया है। एक दिन पहले का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ विधायक शुभेंदु अधिकारी ने भी इस वीडियो को साझा किया है जिसमें ममता यह कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि रूस यूक्रेन के बीच युद्ध भड़काने से पहले आपको सोचना चाहिए था कि भारत के छात्रों का क्या होगा? कहां रहेंगे कैसे पढ़ेंगे? पढ़ाई पूरी कैसे करेंगे?

शुभेंदु ने ममता के आरोपों को शर्मनाक बताया

इस बाबत एक वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने इसे शर्मनाक बयान करार दिया है और कहा है कि इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को टैग करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने लिखा है, अकल्पनीय! ममता बनर्जी ने कल अपनी सारी सीमाएं लांघ दीं और केंद्र पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके इस बयान का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कूटनीतिक तौर पर किया जा सकता है? हमारी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठानी पड़ सकती है शर्मिंदगी

केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए अधिकारी ने लिखा है, कृपया ममता बनर्जी के इस बयान का संज्ञान लें तथा नुकसान को रोकने के लिए प्रयास करें। मुझे शर्म आती है हमारी सीएम की गलती से आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्र पर तीखे हमले बोले थे। उसी दौरान उन्होंने उक्त बयान दिया था।

Share this:

Latest Updates