Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KERALA : संपत्ति के लिए बेटे, बहू और पोतियों को जिंदा जलाकर मार डाला, हत्यारे ने स्वीकार किया अपराध

KERALA : संपत्ति के लिए बेटे, बहू और पोतियों को जिंदा जलाकर मार डाला, हत्यारे ने स्वीकार किया अपराध

केरल से समाज को दहला देने वाली एक खबर आई है। यहां संपत्ति विवाद में एक बुजुर्ग ने शनिवार को अपने ही बेटे, बहू और दो पोतियों को कथित तौर पर जलाकर मार डाला है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे रहे थे। इसी दौरान हामिद (79) ने घर में बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद पेट्रोल से भरी बोतलें खिड़की से घर के अंदर फेंक दीं और आग लगा दी। बाद में आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

एक पड़ोसी ने हामिद को बोतल सकते देखा था

आग में फंसे परिवार के सदस्यों में से एक ने आग देखकर मदद के लिए पुकारा, लेकिन पड़ोसी लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचा सके, क्योंकि भीषण आग ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों में से एक ने बताया कि उसने हामिद को घर में पेट्रोल से भरी बोतल फेंकते देखा था।

हामिद ने पांच बोतल में पेट्रोल जमा किया

एक वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सुनियोजित हत्या थी, क्योंकि हामिद ने कम से कम पांच बोतलों में पेट्रोल को जमा किया था। इसके साथ ही घर में पानी की टंकी भी खाली कर दी थी, ताकि आग न बुझाई जा सके। उसने बाल्टी और रस्सी भी हटा दी थी, ताकि पड़ोसी कुएं से पानी लाकर आग न बुझा सकें। उन्होंने कहा कि घर के अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था, क्योंकि पिता और छोटी बेटी के जले हुए शव एक-दूसरे से कसकर गले मिले थे। जांच पड़ताल के लिए शवों को अलग- अलग करना काफी मुश्किल था। पूछताछ के दौरान हामिद ने स्वीकार किया कि उसने अपने बेटे के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की वजह से यह अपराध किया।

Share this:

Latest Updates