Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : 25 मार्च को योगी दूसरी बार संभालेंगे CM की कमान, शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी को भी…

UP : 25 मार्च को योगी दूसरी बार संभालेंगे CM की कमान, शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी को भी…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के खइकाना स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रित करने की खबर मिल रही है।

मोदी, नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह शपथ समारोह में होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री (HM) अमित शाह, रक्षा मंत्री (DM) राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रणा हो चुकी है। यूपी में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमश: पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को मुख्यमंत्री के गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इन्हें भी किया जाएगा आमंत्रित

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates