Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खेसारी और रितू सिंह का वीडियो सॉन्ग ‘आजा राजा किस कर’ रिलीज

खेसारी और रितू सिंह का वीडियो सॉन्ग ‘आजा राजा किस कर’ रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का भोजपुरी फिल्म बापजी से फुल वीडियो सांग ‘आजा राजा किस कर’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में रितु और खेसारी की केमिस्ट्री काफी हॉट और बोल्ड है। गाने में दोनों ही मॉडर्न लुक में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

ऑडियंस का भरपूर प्यार

खेसारी लाल के इस नए वीडियो सॉ़न्ग को सुपर स्टार ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। ‘आजा राजा किस कर’ गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, वहीं इसका जबरदस्त म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है। ये गाना खेसारी लाल की फिल्म ‘बापजी’ से लिया गया है। इस फिल्म के सभी गानों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। ये गाना ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

देव पाण्डेय हैं निर्देशक

गौरतलब है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, रितु सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

Share this:

Latest Updates