Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या आप जानते हैं? रसोई से जुड़ा होता है हर व्यक्ति का भाग्य, नहीं जानते तो जान लीजिए 

क्या आप जानते हैं? रसोई से जुड़ा होता है हर व्यक्ति का भाग्य, नहीं जानते तो जान लीजिए 

Dharm adhyatma : रसोई पूरे घर का सबसे महत्त्वपूर्ण और पवित्र हिस्सा माना जाता है। वास्तु के अनुसार रसोई से व्यक्ति का भाग्य जुड़ा होता है। किचन में जाने-अनजाने में की गयीं गलतियां जीवन पर बुरा असर डालती हैं, जिससे न सिर्फ परिवार में क्लेश होते हैं, बल्कि बरकत भी चली जाती है। मां लक्ष्मी का घर में वास नहीं होता। आइए, जानते हैं…रोजाना खाना खाने के बाद रसोई में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। क्या हैं किचन से जुड़े वास्तु नियम…

यह भी पढ़े : घर की उत्तर दिशा में रखें ये 05 चीजें, नहीं होगी धन की कमी

तवा और कढ़ाई : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तवा और कढ़ाई का राहु ग्रह से सम्बन्ध होता है। ऐसे में खाना खाने के बाद तवा और कढ़ाई को याद से धोकर रखें। इन दोनों चीजों को गंदा रखने से घर में राहु के अशुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं। परिवार को तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

चूल्हे पर बर्तन : अक्सर लोग जाने-अनजाने में खाना खाने के बाद चूल्हे पर खाली बर्तन छोड़ देते हैं। ऐसा करना दरिद्रता का न्योता देने जैसा है। यदि आप खाना नहीं बना रहे हैं, तो कभी भी चूल्हे पर बर्तन खाली न रखें, ऐसा करने पर जेब भी खाली होती चली जाती है, व्यक्ति का बजट बिगड़ने लगता है, आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं।

सफाई का विशेष ध्यान रखें : जो लोग डायनिंग टेबल या रसोई घर में ही नीचे जमीन पर बैठ कर खाना खाते हैं, वे भोजन के बाद सफाई जरूर करें। कई बार खाते समय अन्न नीचे गिर जाता है, जो बाद में पैरों में लगता है। ऐसे में व्यक्ति अनजाने में ही पाप का भागी बन जाता है, क्योंकि अन्न देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का प्रतीक हैं।

अन्न पर पैर लगने से उनका अपमान होता है। ऐसे में किस्मत रूठ जाती है। व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अतः खाने के बाद उस स्थान को अच्छी तरह साफ करें। साथ ही, रात में किचन में जूठे बर्तन न छोड़ें, इससे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद नहीं मिलता। मेहनत के बाद भी व्यक्ति सफलता के लिए संघर्ष करता है।

Share this:

Latest Updates