Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तीन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उद्घाटन देश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय : जेपी नड्डा

तीन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उद्घाटन देश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय : जेपी नड्डा

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को तीन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाले तीन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उद्घाटन अत्याधुनिक ट्रेनों के संचालन की दृष्टि से देश की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है।

नड्डा ने राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मदुरै- बेंगलुरू, चेन्नई- नागरकोविल और मेरठ-लखनऊ के बीच इन वंदे-भारत ट्रेनों का विस्तार, आधुनिकता व रफ्तार, मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम का प्रतिबिम्ब है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरन्तर रेलवे के ऐतिहासिक कायाकल्प के लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।’

Share this:

Latest Updates