Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Know Must : यह ‘गोली गर्ल’ ही नहीं, चंद्रमुखी भी है भाई, जान तो लीजिए…

Know Must : यह ‘गोली गर्ल’ ही नहीं, चंद्रमुखी भी है भाई, जान तो लीजिए…

Bollywood Pulse, Kangana Ranaut, Chandramukhi 2 First Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने फिल्मी अंदाज से ही नहीं रियल लाइफ अंदाज में भी कुछ अलग हैं। वह अपने पॉलिटिकल स्टैंड को भी साफ करती हैं और जो बोलती हैं बस खरा- खरा। लेकिन, बात इतनी तक ही सीमित नहीं है,फिल्मों में उनके करियर और सक्सेस को भी अलग तरीके से देखा जा सकता है। कोई भी फिल्म देख लीजिए उन्हें अपने कैरेक्टर को जीना आता है। 

तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2

अक्सर वह किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कंगना ने अपने एक्टिंग टैलेंट से सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनके फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों को बेसब्री सें इंतजार करते हैं. साथ ही आज हम एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक खुशखबर लेकर आए हैं। तमिल फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ से एक्ट्रेस कंगना रनौत का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है. फिल्म के पहले पोस्टर में कंगना रॉयल आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक किया शेयर

आपको बता दें कि कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी आने वाली फिल्म से अपने पहले लुक को शेयर किया है। पहले पोस्टर में कंगना ने पूरी तरह ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, साथ ही, वह इस इस फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर तो शेयर कर दिया गया है, लेकिन कंगना की किरदार के बारे में अभी भी गुप्त रखा गया है, लेकिन यह बात तो तय वह एक डांसर की भूमिका निभाएंगी जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी की अगली कड़ी है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने एक्टिंग की थी।

Share this:

Latest Updates