Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Moment Of Pride : अब धरती से चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया हमारा ‘चंद्रयान-3’, ISRO ने हमें गर्व से… 

Moment Of Pride : अब धरती से चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया हमारा ‘चंद्रयान-3’, ISRO ने हमें गर्व से… 

National News Update, Bengaluru, Chandrayan 3 Reached Moon Orbit : स्पेस साइंस के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों का माइलस्टोन। समग्र भारत वासियों के लिए गर्व के पल। भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3′ (Chandrayaan-3) शनिवार को देर रात चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्‍च किया गया था, जहां अबतक कोई भी देश नहीं पहुंचा है। चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 को पहुंचाने की खुशी भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने ट्विटर पर शेयर की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा कि वह चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा है।

14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसक्राफ्ट का चंद्रमा की कक्षा में पहुंचना 600 करोड़ रुपये के चंद्रयान-3 मिशन के लिए मील का पत्थर है। 14 जुलाई को लॉन्‍च होने के बाद से स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। अगले 18 दिन इस मिशन और इसरो के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण होने वाले हैं। 

Chandrayaan-3 से मिला मेसेज

इसरो ने चंद्रयान-3 से मिले संदेश को शेयर किया है। इसमें लिखा था, “MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान-3 है। मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।” गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को चांद की कक्षा में पहुंचाने की अहम भूमिका मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क), बेंगलुरु ने निभाई।

Share this:

Latest Updates