Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LEARN FOR LIFE (10) :   अनजान से अपने धन की चर्चा न करें …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

LEARN FOR LIFE (10) :   अनजान से अपने धन की चर्चा न करें …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

किसी को न बताएं अपना दुख 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपना दुख कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि कोई आपके दुख को कम नहीं कर सकता है। आपका दुख सुनकर भले ही सामने वाला सहानुभूति दिखाएगा लेकिन आपके पीठ पीछे वह आपका मजाक भी उड़ाएगा।

प्रेम संबंधों की चर्चा से भी बचें

अपने प्रेम संबंध के बारे में ज्यादातर लोग दोस्तों से इसकी चर्चा करते हैं। चाणक्य कहते हैं ऐसा करने से भविष्य में यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसलिए प्रेम संबंधों की चर्चा भी किसी से नहीं करनी चाहिए।

पति-पत्नी के रिश्ते की चर्चा न करें

पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। इसलिए पति पत्नी के बीच कुछ अनबन हो गई हो या पारिवारिक मतभेद चल रहा हो तो इसकी भी चर्चा बाहर के व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए। इससे समस्या का हल नहीं होता बल्कि कलह और बढ़ता है।

अनजान से न करें अपने धन की बातें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी करीबी या अनजान दोनों ही तरह के व्यक्ति से धन संबंधी बातें नहीं करनी चाहिए। जैसे आप कितना कमाते हैं, घर पर कितना खर्च होता है और आप कितना बचाते हैं। ये सारी बातें किसी के साथ भी साझा नहीं करनी चाहिए।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:

Latest Updates