Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DHANBAD : उधर जीजा ने साली की मांग में सिंदूर भरकर फर्जी फोटो किया वायरल, इधर टूट गई साली की शादी

DHANBAD : उधर जीजा ने साली की मांग में सिंदूर भरकर फर्जी फोटो किया वायरल, इधर टूट गई साली की शादी

धनबाद में सि‍रफिरे जीजा ने साली की शादी तुड़वाने के मकसद से उसकी तस्वीर पर कंप्यूटर के जरि‍ए मांग में सिंदूर भरकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दि‍या। फोटो देख लड़के वालों ने उसकी साली से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बाबत पीड़िता ने  महिला थाना धनबाद में जीजा के खिलाफ लिखित शिकायत देकर न्‍याय की गुहार लगाई है।

कार्मिक नगर धनबाद का निवासी है संजय 

निरसा के तेतुलिया की रहने वाली पीड़िता सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 8 साल पहले उसकी बड़ी बहन की शादी कार्मिक नगर धनबाद निवासी संजय हाड़ी से हुई थी। दोनों से दो छोटे बच्चे हैं। करीब 2 साल पहले संजय हाड़ी ने एक बच्‍चे की मां एक विधवा से दूसरी शादी रचा ली और उसके साथ रहने लगा। इसको लेकर बड़ी बहन और उसके पति संजय हाड़ी के बीच अनबन रहने लगी। एक साल से बड़ी बहन पति से अलग अपने मायके तेतुलिया में रह रही है।

साली पर थी बुरी नजर

सोनी कुमारी ने बाताया कि जीजा संजय हाड़ी की उस पर बुरी नजर  थी। इसी बीच परि‍वार वालों ने सोनी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। जीजा को जब इसकी जानकारी हुई, तो वह बौखला गया और अपने साथ वाली सोनी कुमारी की फोटो लेकर कंप्यूटर के जरिए उसकी मांग में सिंदूर डालकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इस फोटो पर जब सोनी के ससुराल वालों पर नजर पड़ी, तो उनलोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया‌। जीजा की इस हरकत से पत्नी, साली और सास में नाराजगी है। सोनी कुमारी ने महिला थाना से खुद के साथ बड़ी बहन को भी न्‍याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Share this:

Latest Updates