Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KOLKATA : बांग्लादेश दूतावास के सुरक्षाकर्मी की फायरिंग में महिला की मौत, खुद की भी ली जान

KOLKATA : बांग्लादेश दूतावास के सुरक्षाकर्मी की फायरिंग में महिला की मौत, खुद की भी ली जान

कोलकाता के पार्क सर्कस क्षेत्र में मौजूद बांग्लादेश दूतावास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने शुक्रवार को अपराह्न अचानक अपनी ऑटोमेटिक राइफल से सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग की। उसी दौरान सड़क से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। सुरक्षाकर्मी ने इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई है।

सुरक्षाकर्मी बिना सोचे समझे करने लगा फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांग्लादेश दूतावास का सुरक्षा कर्मी अचानक अपनी ऑटोमेटिक राइफल से फायरिंग करने लगा। कम से कम 8-10 राउंड फायरिंग में पास से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रही महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर सुरक्षाकर्मी की फायरिंग के पीछे वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बांग्लादेश दूतावास से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक हुई इस फायरिंग की वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। कोलकाता के बांग्लादेश दूतावास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस में सुरक्षाकर्मी की यह अंधाधुंध फायरिंग सुर्खियों में है।

Share this:

Latest Updates