Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में पत्थरबाजी, उग्र भीड़ भगाने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग

रांची में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में पत्थरबाजी, उग्र भीड़ भगाने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को एक विशेष समुदाय के लोगों ने रांची में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान डेली मार्केट में दुकानें बंद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। उग्र प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी भी की। उग्र भीड़ को भगाने  के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

कई पुलिसकर्मी  हुए घायल

पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गये। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोटें लगीं। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी में डेली मार्केट थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरे इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Share this:

Latest Updates