Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing: 1100 रुपये में खरीदिए यह ‘बाहुबली समोसा’, 30 मिनट में खाकर जीतिए 51,000, जानिए इसका वजन

Amazing: 1100 रुपये में खरीदिए यह ‘बाहुबली समोसा’, 30 मिनट में खाकर जीतिए 51,000, जानिए इसका वजन

Amazing, UP News, Meerut, Purchase Samosa of 8 Kg in Rs  1100, Eat in 30 Minutes and win 51000 rupees : अनोखा समोसा, अनोखी कीमत, अनोखा वजन। खाइए और जीतिए इनाम। अगर आप समोसा लवर्स हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही है। अगर कोई आपसे पूछे कि आप एक बार में कितना समोसा खा सकते हैं। आप जवाब में 3 या अधिकतम 4 समोसा ही खा पाएंगे। लेकिन, अगर आपसे कहें कि सिर्फ एक समोसा खाना है वो भी 30 मिनट में। इसके लिए आपको 51 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा तो क्या करेंगे। दुकान ढूंढने के बजाय एक बार इस खबर को पूरी पढ़ लीजिए। आपको ‘बाहुबली समोसा’ खाना है। आठ किलो का।

यूपी के मेरठ में है या मिठाई की दुकान

सोशल मीडिया पर यूपी के मेरठ में एक 

मिठाई की दुकान है। इसे शुभम नाम के शख्स चलाते हैं। यहां एक बाहुबली समोसा मिलता है वो भी आठ किलो का। इसमें आलू और पनीर की भरमार मिलेगी और स्वाद तो पूछिए मत। समोसे की कीमत 1100 रुपये है और इसे खाने पर 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। इस समोसे को फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद समोसे के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। क्लिप में, चाहत आनंद को विशाल समोसा पकड़े हुए और उसका एक टुकड़ा काटते हुए देखा जा सकता है। मशहूर बिजनेस मैन हर्ष गोयनका ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- इस दिवाली मेरी पत्नी ने सभी मिठाईयों के बाद मेरे खाने के लिए सिर्फ एक समोसा ऑर्डर किया है।

Share this:

Latest Updates