Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह हरियाणा में कांग्रेस का गुब्बारा फूटेगा : प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह हरियाणा में कांग्रेस का गुब्बारा फूटेगा : प्रधानमंत्री

New Delhi News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस के सरकार बनाने का गुब्बारा फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोल कर सरकार बनायी थी।

हरियाणा के हिसार में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया, लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी। अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है।

” माताओं-बहनों का यहां एक नारा है- म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा- म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा दिया है। हरियाणा का विकास ऐसे ही नॉन स्टॉप चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां कभी स्थिरता नहीं आ सकती। जो पार्टी अपने नेताओं के बीच ही एकता नहीं ला सकती, वह राज्य में स्थिरता कैसे लायेगी ? यहां कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है, बेटा भी दावेदार है। दोनों मिलकर, बाकियों को निपटाने में लगे हैं।

” गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ,मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही

कांग्रेस पर दलितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे एकदम बंद हैं। कांग्रेस के राज में गोहाना में दलितों पर अत्याचार हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में मिर्चपुर कांड हुआ, कांग्रेस चुप रही। कांग्रेस के राज में दलित बेटियों के साथ अत्याचार हुआ, अन्याय हुआ, कांग्रेस चुप रही। आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने दलितों पर जो अत्याचार किया है, उसे दलित समाज कभी भूल नहीं सकता।

” कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को भी हमेशा वोटबैंक के रूप में ही देखा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को पानी के लिए तरसाया है, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। कांग्रेस यहां किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन आपको भूलना नहीं है कि हुड्डा की सरकार तो 02 रुपये के मुआवजे देने वाली सरकार थी। लेकिन, यह भाजपा सरकार है, जो बिना मांगे देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एमएसपी पर भी जनता से सिर्फ झूठ बोला है। सच्चाई यह है कि यहां भाजपा की सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। जबकि, कांग्रेस शासित राज्यों में इक्का-दुक्का फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जाती है।

Share this:

Latest Updates