Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ की ओर से मुफ्त चिकित्सा सुविधा का आयोजन

रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ की ओर से मुफ्त चिकित्सा सुविधा का आयोजन

Dhanbad News: आज रोटरी क्लब धनबाद नार्थ की ओर से धैया स्थित कोरंगापटी में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में सभी रोगियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, मोतियाबिंद आदि की जाॅच की गयी।  मौके पर इमैजिका खी ओर से विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोगीको की मोबाइल वैन में जाॅच संबंधी उपकरणों हृदय रोगियों की जाॅच की गयी। शिविर में कुल 243 रोगियों का निबंधन किया गया। रोगियों का उपचार डाॅ यू एस प्रसाद, डाॅ एस के झा, डाॅ के विश्वास, डाॅ एस एन मेहता, डाॅ एम के झा, डाॅ सविता शुक्ला दास, डाॅ (मेजर) चंदन, डाॅ नूपुर चन्दन, डाॅ जयंती झा, डाॅ महेश प्रसाद, डाॅ हर्षित आदि ने किया। सभी रोगियों को क्लब द्वारा मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि थे पूर्व मेयर मुख्य चन्द्रशेखर अग्रवाल एवं के के ग्रुप के अध्यक्ष रवि चौधरी

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल एवं के के ग्रुप के अध्यक्ष  रवि चौधरी उपस्थित हुए। सभी अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष बी सी ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव दीपक केशरी ने किया। मौके पर गणमान्य लोगों में पूर्व निदेशक खान आई डी पासवान, बिक्रम प्रसाद यादव, पूर्व मुख्य अभियन्ता अजय रजक, कक्का रजक, पूर्व वार्ड पार्षद अंदिला कुमारी , समाज सेवी कौशल कुमार, मानव विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधि दिव्यांशी कुमारी, वासुदेव कोरंगापटी के समाज सेवी एवं धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा उपस्थित थे  ।

Share this:

Latest Updates