Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Queens of Forest  : जंगल से निकलकर बीच सड़क पर इन तीन शेरनियों ने सैलानियों के काफिले को इस तरह रोक दिया…

Queens of Forest  : जंगल से निकलकर बीच सड़क पर इन तीन शेरनियों ने सैलानियों के काफिले को इस तरह रोक दिया…

Lionesses Walking on Road : वाकई जंगल का राजा शेर होता है तो यह भी मानना पड़ेगा की शेरनी रानी से कम नहीं हो सकती। उसके चलने का अंदाज़ कुछ अलग और निराला जरूर होगा। हम यह अक्सर देखते हैं कि वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कभी खूंखार जंगली जानवरों को शिकार करते, तो कभी शिकार के लिए घात लगाकर बैठा देखा जा सकता है। यह सब सामान्य वीडियो होते हैं। कुछ खास होने पर हमारी नजर उस ओर जरूर जाती है। हाल ही में जंगल से निकलकर बीच सड़क पर चलती हुई तीन शेरनियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीनों शेरनियों को एक साथ ‘शाही’ अंदाज में सड़क पर चलते देखा जा रहा है।

1.3 मिलियन से अधिक मिल चुके हैं व्यूज

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो ‘Deon Kelbrick’ नाम के फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो पर अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 81 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

क्रूगर नेशनल पार्क की व्यस्त सड़क पर चल रही है ये शेरनियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में तीन शेरनियों को क्रूगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) की सबसे व्यस्त सड़क पर चलते देखा जा रहा है। यह नेशनल पार्क उत्तरपूर्वी दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा वाइल्ड लाइफ रिजर्व है, जहां सबसे बड़ी संख्या में जंगली जानवर रहते हैं। इन्हें देखने के लिए हर साल सैलानियों का तांता लगा रहता है। यहां हाल ही में सड़क पर पर्यटकों के काफिले को रोक तीन शेरनियां अपने अलग अंदाज में चलती दिखाई दे रही हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates