Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Play With Danger : King Cobra को पकड़कर Kiss कर रहा था यह युवक, इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर…

Play With Danger : King Cobra को पकड़कर Kiss कर रहा था यह युवक, इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर…

Man Tries to Kiss King Cobra: खतरों से खेलने का शौक हमेशा अच्छा नहीं होता। माना कि खतरों पर विजय प्राप्त करना मनुष्य की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन खतरा अगर ऐसा हो जिससे खेलने के पहले सोचना चाहिए तो वहां तो आपका विवेक ही काम देगा। अगर आप आपने विवेक से काम नहीं लिया तो उसका रिजल्ट खराब आएगा ही। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के शिवमोगा से आया है, जो दिल दहला देता है। इस घटना से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर शेयर किया गया है यह वीडियो

वीडियो में एक शख्स को किंग कोबरा को पकड़ कर Kiss करने की कोशिश करते देखा जा रहा है। शख्स कोबरा के फन को पीछे से Kiss करने की कोशिश करता है कि अचानक कोबरा पलटकर उसके होंठों पर डस लेता है, तभी कोबरा शख्स के हाथ से छूट जाता है और यहां-वहां रेंगने लगता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू करने वाला शख्स ही कोबरा को Kiss करने की कोशिश कर रहा था। इस बीच कोबरा ने फन फैलाकर शख्स के होंठों पर डस लिया। हादसे के बाद शख्स को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां अब वो खतरे बाहर है। यह घटना भद्रावती के बोम्मनकट्टे की बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates