– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सुनो राक्षसी गुड़िया की कहानी, जिसे पुलिस ने इस आरोप में किया गिरफ्तार…

5f0dd91e e1c9 4c9e a3b2 3dea426e7993

Share this:

Global News, international news, Mexico news : दुनिया में कुछ घटनाएं ऐसी भी घटती हैं, जिसे देखकर अथवा सुनकर आप अवाक रह जाते हैं। मेक्सिको में एक  ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने किसी इंसान को नहीं, बल्कि गुड़िया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आखिर उस निर्जीव खिलौने को क्या गिरफ्तार किया। आइये जानते हैं।

गुड़िया के हाथ में चाकू, मालिक भी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट की बात करें तो मेक्सिको पुलिस ने जिस गुड़िया को गिरफ्तार किया है, उसका नाम चकी है। पुलिस ने इसे ‘राक्षसी गुड़िया’ नाम दिया है। दरअसल, इस गुड़िया के हाथों में चाकू पकड़ा देखा गया था, जिससे आसपास के लोग उससे डरने लगे थे। पुलिस ने इस गुड़िया के साथ-साथ उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया है। मालिक पर आरोप है कि वह मेक्सिको के कोहुइला राज्य के शहर मोनक्लोवा में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और लोगों को खतरे में डालने का प्रयास कर रहा था।

शहर के मेन स्क्वायर पर बैठा यह शख्स कर क्या रहा था

बताया गया कि कार्लोस नामक शख्स शहर के मेन स्क्वायर पर नशे की हालत में बैठा था। उसने अपनी गुड़िया को अपने चेहरे पर रख लिया था। वह आसपास के लोगों को खौफ में रखना चाहता था, इसलिए ऐसा कर रहा था। इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल, इस गुड़िया की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates