Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने बंपर वोटों से जीता फ्लोर टेस्ट, विरोध में सिर्फ 99 वोट, 21 MLA ने नहीं लिया…

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने बंपर वोटों से जीता फ्लोर टेस्ट, विरोध में सिर्फ 99 वोट, 21 MLA ने नहीं लिया…

Maharashtra News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 4 जुलाई को विधानसभा में हुए प्रोटेस्ट में बंपर वोटों से जीत हासिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार को 164 विधायकों का समर्थन मिला। विपक्ष में महज 99 वोट ही पड़े। वोटिंग के वक्त 266 विधायक सदन में मौजूद थे। इनमें से तीन विधायकों ने वोट नहीं डाला। 21 विधायक सदन से गैरहाजिर रहे।

 ‘6 महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार’

महाराष्ट्र में 14 दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच NCP चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। मुंबई में NCP विधायकों की मीटिंग में पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। 6 महीने में ही गिर जाएगी। मिड टर्म इलेक्शन की तैयारी सभी लोग कर लें।

आज के ये रहे इंपॉर्टेंट अपडेट्स….

1.BJP नेता किरीट सौमेया की पत्नी की ओर से दाखिल अवमानना मामले में कोर्ट ने संजय राउत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

2.शिवसेना ने अपने सभी जिलाध्यक्षों की मीटिंग सोमवार दोपहर को बुलाई है। उद्धव ठाकरे मीटिंग में शामिल होंगे। सेना भवन में यह मीटिंग प्रस्तावित है।

3.विधानसभा कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके लिए 9 कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा का फोकस सीधे विधानसभा अध्यक्ष के चेयर पर रखा गया।

4.संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में जो संकट आया है, उससे शिवसेना मजबूती से निपटेगी। हम लड़ाई के लिए तैयार हैं।

Share this:

Latest Updates