Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की MLA बनीं शिल्पी नेहा तिर्की, अंग्रेजी में ली शपथ, बताया इसका कारण…

झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की MLA बनीं शिल्पी नेहा तिर्की, अंग्रेजी में ली शपथ, बताया इसका कारण…

Jharkhand News : झारखंड में रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की सबसे कम उम्र की एमएलए बन गई हैं। अभी उनकी उम्र 29 साल है। 4 जुलाई को विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो ने उन्हें अपने कक्ष में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिल्पी ने अंग्रेजी में शपथ ली। मौके पर शिल्पी के पिता और पूर्व विधायक बंधु तिर्की मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। शपथ लेने के बाद तिर्की ने कहा कि उन्हें नया इतिहास लिखना है। अंग्रेजी में शपथ लेने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार अंग्रेजी में शपथ ली है। वर्ष 2024 में झारखंड की स्थानीय भाषा कुडुख में शपथ लेंगे। 

2019 में सबसे कम उम्र की विधायक बनी थीं अंबा प्रसाद

2019 के विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अंबा प्रसाद सबसे कम उम्र की विधायक बनने का गौरव हासिल किया था। 2019 में अंबा प्रसाद की उम्र 31 वर्ष थी। शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी की महिला विधायकों की संख्या अब चार से पांच हो गई है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढ़ाई साल से कर रही हैं। अब इनके बीच पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गई हैं।  झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गए हैं।

Share this:

Latest Updates