Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Maharashtra : बिस्तर से क्या गिरी, फायर बिग्रेड बुलवानी पड़ गई, जानें अंदर की बात…

Maharashtra : बिस्तर से क्या गिरी, फायर बिग्रेड बुलवानी पड़ गई, जानें अंदर की बात…

Maharashtra news, Thane news : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गत गुरुवार को एक ऐसा वाकया हुआ कि लोग चौंक पड़े। दरअसल, यहां की एक बीमार महिला अपने बिस्तर से नीचे गिर गई, जिसे उठाने में पूरा परिवार जुट गया, परंतु उन्हें सफलता नहीं मिली। अंततः परिवार के सदस्यों को नगर निकाय की सहायता से अग्निशमन विभाग की मदद लेनी पड़ी। आखिर क्यों जरूरत पड़ी इसकी, आइये माजरा समझें…

62 साल की इस महिला का वजन है 160 किलोग्राम

दरअसल, इस महिला की उम्र 62 वर्ष है। खराब स्वास्थ्य की वजह से उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। और तो और उनका वजन 160 किलोग्राम है। वाघबिल इलाके की यह महिला अपने फ्लैट में सुबह करीब आठ बजे दुर्घटनावश बिस्तर से गिर गई। परिवार के सदस्य महिला को वापस बिस्तर पर लिटाने में नाकाम रहे तो उन्होंने ठाणे नगर निगम से संपर्क साधा।

आपदा प्रबंधन की टीम ने इसे बताया असाधारण 

इधर, निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए अग्निशमन अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद आपदा प्रबंधन की एक टीम का तुरंत फ्लैट पहुंची और महिला को उठाकर पुनः बिस्तर पर लिटाया।  महिला को गिरने से किसी तरह की चोट नहीं आई है। अधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम कई तरह की आपात स्थितियों से निपटती है, लेकिन यह एक असाधायण असामान्य स्थिति थी।

Share this:

Latest Updates