Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी

बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी

Kolkata News : सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नयी दिल्ली में नीति आयोग की हुई महत्त्वपूर्ण बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं। मुख्यमंत्री ममता द्वारा इस बार बैठक से दूरी बनायी जाने के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन एक अधिकारी का कहना है कि पिछली नीति आयोग की बैठक का अनुभव उनके लिए सुखद नहीं था। उस बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने का पूरा अवसर नहीं दिया गया और उनके भाषण के दौरान माइक बंद कर दिया गया। इस घटना के विरोध में उन्होंने बैठक कक्ष छोड़ दिया था। हालांकि, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें निर्धारित समय तक बोलने का अवसर दिया गया था।

Share this:

Latest Updates