Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

माणा हिमस्खलन हादसा : अंतिम श्रमिक का भी शव बरामद, कुल 08 की मौत

माणा हिमस्खलन हादसा : अंतिम श्रमिक का भी शव बरामद, कुल 08 की मौत

Dehradun news : बदरीनाथ धाम से करीब छह किमी की दूरी पर स्थित माणा के पास हिमस्खलन के बाद से लापता सभी श्रमिकों को ढूंढ लिया है। रविवार शाम को हादसे के बाद से लापता अंतिम व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन पूरा हो गया है। रविवार को सेना के जवानों ने लापता चारों श्रमिकों के शवों को बरामद कर लिया है। इस हादसे में 08 श्रमिकों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को ही चार शव बरामद कर लिये गये थे। इस हादसे में बचाव दल ने 46 श्रमिकों की जान बचायी है।

सेना के जन सम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सुबह ही रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया था। दोपहर तक तीन शव बरामद हो गये थे। शाम तक अंतिम लापता श्रमिक देहरादूनवासी अरविंद कुमार सिंह का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस हिमस्खल की चपेट में आये 54 श्रमिकों में आठ की मौत हुई है और 46 श्रमिकों की जान बचा ली गयी। उन्होंने बताया कि बचाये गये 44 श्रमिकों का जोशीमठ के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 02 श्रमिकों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान सेना के जवानों ने पूरी तत्परता से कार्य किया और विषम भौगोलिक परिस्थितियों से लड़ते हुए 46 श्रम वीरों की जान बचायी। उन्होंने हिमस्खलन में आठ श्रमिकों की मौत होना दुखद है। उन्होंने बताया कि हादसा में लापता अंतिम श्रमिक का शव मिलने के साथ ही सेना का रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है।

Share this:

Latest Updates